फिल्म गहराइयां में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत के कई बोल्ड सीन, जानिए रणवीर सिंह का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटिड फिल्म गहराइयां रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा लीड रोल में हैं। शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी गहराइयां का ट्रेलर सभी को बहुत पसंद आ रहा है। ट्रेलर देख फैंस को ये तो पता चल ही गया है कि इसमें काफी सारे बोल्ड सीन देखने को मिलने वाले हैं। खास तौर पर दीपिका और सिद्धांत को बीच लव मेकिंग सीन की तो खासी चर्चा है।

ट्रेलर में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत के कई बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। जिसके बाद से हर किसी को रणवीर सिंह के रिएक्शन का इंतजार था।  फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद रणवीर सिंह भी दीपिका की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। ऐसे में अब रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी राय जाहिर की है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म से दीपिका का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा- मूडी, सेक्सी और इंटेंस। डॉमेस्टिक नोयर? साइन कर लिया है। साइन कर लिया है। मेरे सारे फेवरेट, शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर दे लैजेंड और बेबी गर्ल एक Fazillion Buxxx जैसी लग रही है। इन सब में सेक्सी करण जौहर ने प्रोड्यूस की है।

गहराइयां अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसपर बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी और इसे शानदार बताया है। ट्रेलर पर कमेंट करने वाले एक्टर्स में आलिया भट्ट, जोया अख्तर, चंकी पांडे और शनाया कपूर हैं। अनन्या पांडे ने कमेंट किया- आप मेरे फेवरेट हो। साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की। गली बॉय में रणवीर के साथ काम कर चुके सिद्धांत ने हार्ट इमोजी पोस्ट की।

‘गहराइयां’ एक रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म है। ये कहानी चार लोगों के बीच उलझे हुए रिश्ते, और इनकी मुश्किलों की है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के बीच कई बोल्ड सीन्स हैं। इसमें नसीरुद्धीन शाह और रजत कपूर भी अहम रोल में हैं। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को दिखाया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment