आर:डी: बर्मन की जयंती 27 जून पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की संगीतमय प्रस्तुति एक शाम पंचम के नाम

नयी दिल्ली 27 जून ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) महान संगीतकार- पार्श्वगायक आर:डी: बर्मन की जयंती 27 जून के अवसर पर वर्चुअल संगीतमय कार्यक्रम एक शाम पंचम के नाम का आयोजन करने जा रहा है।

जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्टीय अध्यक्ष देव कुमार लाल ने बताया कि महान संगीतकार- पार्श्वगायक राहुल देव वर्मन (आर:डी: बर्मन) की जयंती 27 जून के अवसर पर वर्चुअल संगीमय कार्यक्रम एक शाम पंचम के नाम का आयोजन किया जा रहा है।वर्चुअल संगीत कार्यक्रम का आयोजन संध्या साढ़े आठ बजे से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को जीकेसी कला- संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव पवन सक्सेना और राष्ट्रीय सचिव श्रीमती श्वेता सुमन होस्ट करेंगी।

जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि आर डी बर्मन एक ऐसे संगीतकार थे जिन्होने अपने संगीतबद्ध गानों से लोगों को मदहोश कर दिया और एक के बाद एक ऐसे हिट गाने दिए जो उस दौर में ही नहीं बल्कि आज की पीढ़ी की भी जुबां पर है।आरडी बर्मन का नाम भारतीय फिल्म जगत में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने संगीत से सिर्फ देश ही नहीं पूरी दुनिया मे भारतीय फिल्म संगीत को एक अलग पहचान दिलाई।

जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ट के राष्ट्रीय प्रभारी दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि संगीत के उस्तादों की जयंती मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि हम उनके हिट गुनगुनाएं। राहुल देव बर्मन उर्फ आरडी बर्मन या पंचम दा सर्वोत्कृष्ट संगीतकार थे, जिन्होंने अपनी अनूठी और धूर्त-प्रेरित संगीत रचनाओं से कई भारतीयों के दिलों पर राज किया।

जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ट की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती श्वेता सुमन और राष्ट्रीय महासचिव पवन सक्सेना ने बताया कि पंचम दा को उनकी अद्वितीय सांगीतिक प्रतिभा के कारण उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में एक माना जाता है। आर डी वर्मन हिन्दुस्तानी के साथ पाश्चात्य संगीत का भी मिश्रण करते थे, जिससे भारतीय संगीत को एक अलग पहचान मिलती थी। उनकी शैली का आज भी कई संगीतकार अनुकरण करते हैं।आर.डी.बर्मन आज हमारे बीच नहीं है लेकिन फिजां के कण..कण में उनकी आवाज गूंजती हुयी महसूस होती है।उन्होंने बताया कि संगीतमय कार्यक्रम में श्री दीपक वर्मा, श्रीमती रूचिता सिन्हा, श्रीमती हैप्पी श्रीवास्तव, श्रीमती संपन्नता वरूण, श्रीमती शिल्पी बहादुर,श्रीमती विजेता सिन्हा,राकेश सिन्हा, सुबोध नंदन सिन्हा,आयुष सिन्हा, रितेश सिन्हा, शिखा श्रीवास्तव, प्रवीण बादल, सनाभो प्रीतीश प्रस्तुति देंगे।

Related posts

Leave a Comment