शौर्य दिवस के रूप में मनायी गयी रविनन्दन सहाय की पहली पुण्य तिथि

पटना : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय रविनंदन सहाय की पहली पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।
पटना के सहाय सदन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोंगो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भी स्व० सहाय श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके द्वारा किए गए प्रयासों और समाज सेवा की बातों को याद किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सहाय ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का काम किया था। इस मौके पर स्वर्गीय रविनंदन सहाय की धर्मपत्नी पद्मश्री डॉ सुमन सहाय ने भावविह्वल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए गए दिनों को याद किया। स्वर्गीय सहाय की बहन सरिता सिन्हा ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की उनकी याद में भावविह्वल हो गयीं।

इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि स्व० सहाय ने अपने छोटे से कार्यकाल में महासभा को चरम पर पहुंचाने का काम किया।

इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय सहाय ने महासभा को ऊँचा मुकाम दिलाने का काम किया था । वहीं राष्ट्रीय मंत्री मनहर कृष्णा अतुल ने कहा कि स्वर्गीय रवि नंदन सहाय ने समाज के नव निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई थी, जिसको कभी भुला नहीं जा सकता।
मौके पर धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया ।

मौके पर स्वर्गीय सहाय को श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष माया श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, अनिता सिंहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अलका श्रीवास्तव, शशि बलदेयार , प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय सिन्हा मंटू, प्रदेश सचिव उमेश प्रसाद, चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष अजय वर्मा, वार्ड ४४ की पार्षद माला सिन्हा, सीतेश रमन, कमल नयन श्रीवास्तव, मधुप मणि “पिक्कू” अमित कुमार वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री आदित्य नारायण अम्बष्ठा, सुषमा सिन्हा, सीमा वर्मा, सुमन सौरभ, आलोक कुमार, रितेश रंजन सिंहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष नीलिमा सिन्हा, अखिलेश कुमार सिन्हा, शैलेंद्र नारायण सोनू, अमरेश कुमार सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा, डॉ मनोज,  शालिनी सिन्हा, नयन कुमार समेत पूजा समितियों के अध्यक्ष और सचिव ने श्रद्धांजलि समारोह में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस मौके पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिस कीर्तन मंडली में बीरेंद्र  सिंह, जीतेन्द्र पाण्डेय, मोहन मिश्र, गायिका गंगा सिंह व बिनोद कुमार शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment