दिशाशूल परिहार:-आज गुड़ खा कर घर से निकले बाहर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक04/01/2022
दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः 06:46
सूर्यास्त:-शायं 05:14
ऋतु:-हेमन्त
माह:-पौष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-द्वितीया
नक्षत्र:-उत्तराषाढ़ा
योग:-हर्षण
करण:-बालव तदुपरांत कौलव
अमृत मुहूर्त:-मध्याह्न12 :06 से 01:24
राहूकाल:-अपराह्न03:00 से 04:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर,पूर्व
शुभदिशा:-दक्षिण, पश्चिम
दिशाशूल परिहार:-आज गुड़ खा कर घर से बाहर निकले

आज का राशिफल

मेष:-
आज कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-
आज किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

मिथुन:-
आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज व्यापर में लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज अतिरिक्त खर्च से बचें । किसी के व्यवहार से क्लेश संभव है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल

वृश्चिक:-
आज संभव है कि किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त हो। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज व्यापार मध्यम रहेगा।किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज व्यापार व नौकरी दोनों ही उत्तम लाभ दे सकेंगे। धार्मिक यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है। जोखिम के कार्य टालें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज आप शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज आपको स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज जय सिद्धयोग, त्रिपुष्कर योग है।
आज पुंसवनसीमांत,नवीन वस्त्रधारण, क्रय विक्रय, आदि शुभमुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

 

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र-9044741252

Related posts

Leave a Comment