दिशाशूल बचाव:-आज जौ या राई खा कर घर से निकले बाहर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 04/02/2022 दिन शुक्रवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत्:-2078(आनन्द नामक)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:33
सूर्यास्त:-शायं 05:27
ऋतु:-शिशिर
माह:-माघ
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-तृतीया प्रातः07:12 तदुपरान्त चतुर्थी
नक्षत्र:-पूर्वाभाद्रपद
योग:- शिव
करण:-गर तदुपरान्त वणिज
अमृत मुहूर्त:-प्रातः 09:30से 10:52 तक
राहुकाल:-प्रातः10:30 से 12:00
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज जौ या राई खा कर घर से बाहर निकल सकते

आज का राशिफल

*राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
आज आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कारोबार पर ध्यान दें। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं।
राशिरत्न:-मूँगा

*राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कमी रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से किसी भवन या सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

*राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

*राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।
राशिरत्न:-मोती

*राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मन परेशान रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

*राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

*राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

*राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज व्यवसाय में अपेक्षित लाभ संभव है।आज लंबित कार्य आसानी से पूरित हो सकेंगे।
पारिवारिक तनाव का हल्का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से अपेक्षित सहयोग में कमी हो सकती है। अपनी वाणी में संयम रखें। बुजुर्गों की सलाह से कार्य सम्पादित करें लाभ संभव है। यात्रा से लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

*राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
आज आप अपने बातचीत के तौर तरीके में सन्तुलित रखें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

*राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
आज आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

*राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
राशिरत्न:-नीलम

*राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज आप क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। तनाव से बचें।
राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।
आज विद्यारम्भ, रात्रि 06:44 उपरांत शुभविवाह मुहूर्त, प्रसूतिस्नान आदि शुभ मुहूर्त है।

 

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र-9044741252

Related posts

Leave a Comment