जीकेसी के सौजन्य से अंतर ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय में कंबल का वितरण

पटना, 03 फरवरी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से अंतर ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया तथा पौधारोपण किया गया ।

जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि जीकेसी के स्थापना के एक साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में एक सप्ताह कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज तीसरे दिन अंतर ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय के बच्चों के बीच 100 कंबल , मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया तथा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के संचालन में जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भजन प्रस्तुत किया ,जिसे सभी लोगों ने बेहद पसंद किया।

इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, शीतलहर से पूरा जनजीवन ठिठुरा हुआ है। ऐसे मौसम में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों एवं कंबल की ज्यादा आवश्यकता है। उन्होंने कहा,गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। जीकेसी जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिये तत्पर है।उन्होंने कहा कि हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीबों का दुख कम होगा। जीकेसी के सभी सदस्य हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं।उन्होंने कहा कि असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है।

जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार झारखंड के प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक ने कहा,असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है। जीकेसी ऐसे लोगों की पहचान करा रहा है। जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। गरीब, असहाय लोगों को कंबल घर पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपकी छोटी सी एक पहल से जरूरतमंद लोगों को खुशी दे सकती है। हम सभी लोगो का प्रयास रहेगा कि वह निरंतर जरूरमंद लोगो की मदद करें।

जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा, जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। अंतर ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल का वितरण कर मन में सुखद अनूभूति हो रही है। जीकेसी की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। हमारे प्रयास से हजारों लोगों की जान बच सकती है तो यह नेक प्रयास हम सभी को करना चाहिए। जीकेसी के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने समाज के जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने का लगातार प्रयास किया है।

इस अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार झारखंड के प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक मीडिया- कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, जीकेसी की बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद,युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिहार दिवाकर कुमार वर्मा, संगठन मंत्री बलराम जी,युवा प्रकोष्ठ के पटना जिला अध्यक्ष पीयुष श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव शिखा स्वरूप , पटना युवा जिला सचिव श्रेया सिन्हा, विद्यालय की प्रिंसिपल राजश्री दयाल, वार्डन रेनू कुमारी, शुभम कुमार, गोलू कुमार समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *