दिशाशूल बचाव:-आज काला तिल, काली उड़द या अदरक खा कर करें यात्रा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 22/01/2022दिन शनिवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नामक)
शक संवत:-1943(प्लवनाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:40
सूर्यास्त:-शायं 05:20
ऋतु:-शिशिर
माह:-माघ
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-प्रातः07:24 तक चतुर्थी तदुपरांत पंचमी
नक्षत्र:-पूर्वाफाल्गुनी
योग:-शोभन
करण:-बालव तदुपरान्त कौलव
शुभमुहूर्त:-प्रातः 08:11से 09:31तक
राहूकाल:-प्रातः09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-आज काला तिल, काली उड़द या अदरक खा कर यात्रा करें

आज का राशिफल :-

राशि फलादेश मेष :-
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
आज व्यापर में नई योजना बन सकेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

राशि फलादेश वृष :-
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

राशि फलादेश मिथुन :-
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
आज कम प्रयास में अधिक लाभ संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में स्थिरता रह सकती है। सु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। थोड़ी व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति न बनने दे । दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय न ले आप स्वयं से निर्णय लें, लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

राशि फलादेश कर्क :-
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें। कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे।कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
राशिरत्न:-मोती

राशि फलादेश सिंह :-
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज ध्यान रखे महत्वपूर्ण कार्य मे जल्दबाजी से बचे ,पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

राशि फलादेश कन्या :-
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

राशि फलादेश तुला :-
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

राशि फलादेश वृश्चिक :-
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी।
राशिरत्न:-मूँगा

राशि फलादेश धनु :-
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
आज नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

राशि फलादेश मकर :-
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
आज आप राजनैतिक हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं।
राशिरत्न:-नीलम

राशि फलादेश कुंभ :-
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज व्यापर में निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें।
राशिरत्न:-नीलम

राशि फलादेश मीन :-
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज व्यवसाय में सुखद समाचार मिलेगा वाहन चलाते समय जोखिम न लें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंदी पराजित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। लेनदेन के प्रयोग में लापरवाही न बरतें।
राशिरत्न:-पुखराज

 

।।तिथि विशेष।।
आज प्रातः 09:11 के उपरांत शुभविवाह मुहूर्त है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद,वास्तुविद, व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र-9044741252

Related posts

Leave a Comment