दिशाशूल बचाव:-आज दलिया, घी, या पान खा कर करें यात्रा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक20/02/2022 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम )
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:23
सूर्यास्त:-शायं 05:37
ऋतु:-शिशिर
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-चतुर्थी
नक्षत्र:-हस्त
योग:-शूल
करण:-बव तदुपरांत बालव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:49 से 12:15तक
राहूकाल:- शायं 04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज दलिया, घी, या पान खा कर यात्रा करें।

आज का राशिफल


मेष :-
आज वरिष्ठ जन आपकी सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव है। सुखदायक यात्रा हो सकेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-

आज आप नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। संतान की चिंता दूर होगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन :-

आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-

आज संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-

आज व्यवसायिक निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-

आज गैरों पर विश्वास हानि दे सकता है। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-

आज संभव है कि अविवाहित जनों को वैवाहिक प्रस्ताव मिले। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा या ,ओपल

वृश्चिक :-

आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-

आज आपके बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-

आज विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-

आज व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-

आज व्यापार में विश्वसनीयता बनी रहेगी ,आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।। तिथि विशेष।।
आज रविहस्तयोग है,साथ ही आज द्विज प्रिया श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्री धाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment