दिशाशूल बचाव सोमवार, दर्पण का अवलोकन या पुष्प सूँघ कर यात्रा करना मंगलकारक होगा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक 18/10/2021 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078 (आनन्द नाम)
शक संवत:-1943 (प्लव नाम)
र्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:18
सूर्यास्त:-शायं 05:42
ऋतु:-शरद
माह:-आश्विन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-त्रयोदशी
नक्षत्र:-पूर्वाभाद्रपद
योग:-ध्रुव
करण:-प्रथम कौलव तदुपरांत तैतिल
अमृतमुहूर्त:-प्रातः06:01 से 07:28तक
राहूकाल:-प्रातः 07:30 से09:00 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:- आज दर्पण का अवलोकन कर या पुष्प को सूँघ कर यात्रा करना मंगलकारक होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज व्यापर व्यवसाय में आपको मध्यम लाभ मिल सकेगा।कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकेगी। पूजा-पाठ की ओर मन निवेशित रह सकेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज आप वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज व्यापार व कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बन सकेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। समाजसेवा करने का मन बनेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। थकान रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज आपकीव्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आपको समाजसेवा करने की इच्छा होगी। मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग ले सकते हैं। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज व्यापार में संभवहै कि बड़ा लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में नया कार्य मिल सकता है।
राशिरत्न:- हीरा या ओपल

वृश्चिक:-
आज आप कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में मन नहीं लगेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आप भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज पर्यटन में मन निवेशित रहेगा व मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके काम बनेंगे। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज आपके घर मे प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में मातहत साथ देंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।

आज सोम प्रदोष व्रत है। आज पुत्र कामना हेतु ये व्रत किया जाएगा।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् संगीतमय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्री धाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *