दिशाशूल बचाव:-बुद्धवार को तिल या धनियाँ खा कर निकलें घर से, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 12/01/2022दिन बुद्धवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नामक)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः06:44
सूर्यास्त:-शायं 05:16
ऋतु:-हेमन्त
माह:-पौष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-दशमी
नक्षत्र:-भरणी
योग:-साध्य
करण:-गर तदुपरांत वणिज
अमृतमुहूर्त:-प्रातः08:11से 09:30तक
राहूकाल:-मध्याह्न 12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल:-उत्तर
शुभदिशा:-दक्षिण
दिशाशूल बचाव:-बुद्धवार को तिल या धनियाँ खा कर घर से निकलें

आज का राशिफल


*राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
आज धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
राशिरत्न:-मूँगा

*राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

*राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
आज नई योजना बनेगी। आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

*राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।
राशिरत्न:-मोती

*राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा। नौकरी में शांति रहेगी। कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

*राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आजआर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें
राशिरत्न:-पन्ना

*राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

*राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

*राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
आज भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है।
राशिरत्न:-पुखरा

*राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
आज व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।
राशिरत्न:-नीलम

*राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।राशिरत्न:-नीलम

*राशि फलादेश मीन :-*
*(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज साम्ब दशमी है, दोष संघ विनाशक रवियोग है।

।।इति शुभम्।।

 

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र-9044741252

Related posts

Leave a Comment