रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के तिमाही नतीज़े घोषित

Q3 (FY 2022-23) नतीज़ों के मुख्य बिंदु

1/n रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए। Q3 FY2022-23 #RILresults

2/n वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में रिलायंस ने, उपभोक्ता व्यवसायों के दम पर ₹240,963 करोड़ ($29.1 बिलियन) का कन्सोलिडेटेड राजस्व दर्ज किया, जो 14.8% (YoY) अधिक है। #RILresults

3/n Q3 FY2022-23 रिलायंस का तिमाही कन्सोलिडेटेड EBITDA 13.5% (YoY) बढ़कर ₹38,460 करोड़ ($4.6 बिलियन) रहा, उपभोक्ता व्यवसायों और अपस्ट्रीम की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही #RILresults

4/n Q3 FY2022-23 तिमाही का कन्सोलिडेटेड शुद्ध लाभ 0.6% (YoY) बढ़कर ₹17,806 करोड़ ($2.2 बिलियन) रहा #RILresults

5/n 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त होने वाली तिमाही में रिलायंस का पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) ₹37,599 करोड़ ($4.5 बिलियन) जा पहुंचा। Q3 FY2022-23 #RILresults

6/n Q3 FY2022-23 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का आउटस्टैंडिंग कर्ज़ ₹303,530 crore ($36.7 billion) रहा जबकि कैश और कैश इक्विवैलेंट ₹193,282 करोड़ रहे ($23.4 billion)
नेट कर्ज़ सालाना EBITDA से कम है। (31 दिसंबर 2022 तक के आंकड़े) #RILresults

7/n Q3 FY2022-23 जियो प्लैटफ़ॉर्म्स का कन्सॉलिडेटेड राजस्व ₹29,195 करोड़ रहा जो 20.8% ज़्यादा है (Y-o-Y); EBITDA ₹12,519 करोड़ के स्तर पर रहा जो कि 25.1% अधिक है (Y-o-Y)
@reliancejio #RILresults

8/n Q3 FY2022-23 जियो प्लैटफ़ॉर्म्स का तीसरी तिमाही का नेट मुनाफ़ा ₹4,881 crore रहा, जो कि (Y-o-Y) 28.6% ज़्यादा है।
@reliancejio #RILresults

9/n Q3 FY2022-23 रिलायंस जियो ने 53 लाख नेट ग्राहक जोड़े, ग्रॉस बढ़ोतरी 3.42 करोड़ की रही। इस तरह 21 दिसम्बर 2022 तक रिलायंस के कुल ग्राहकों की संख्या 43.29 करोड़ तक पहुँच गई है।
@reliancejio #RILresults

10/n Q3 FY2022-23 इस तिमाही में रिलायंस जियो का ARPU ₹178.2 प्रति माह रहा जो कि (YoY) 17.5% ज़्यादा है। @reliancejio #RILresults

11/n Q3 FY2022-23 रिलायंस जियो का कुल तिमाही डेटा ट्रैफ़िक 23.9% बढ़कर 29.0 बिलियन GB पर जा पहुंचा; कुल वॉयस ट्रैफिक भी 10.4% (YoY) बढ़कर 1.27 ट्रिलियन मिनट हो गया @reliancejio #RILresults

12/n Q3 FY2022-23 सभी को 5G नेटवर्क से जोड़ने की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, जियो ने भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 134 शहरों को अपने True5G नेटवर्क से जोड़ा है #RILresults

13/n Q3 FY2022-23 रिलायंस रिटेल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर रिकॉर्ड तिमाही राजस्व दर्ज किया है; कन्सोलिडेटेड तिमाही राजस्व 17.2% (YoY) बढ़कर रिकॉर्ड ₹67,623 करोड़ रहा #RILresults

14/n Q3 FY2022-23 बेहतर कार्यक्षमता और ऑपरेटिंग लीवरेज के बल पर रिलायंस रिटेल ने रिकॉर्ड तिमाही EBITDA दर्ज किया; यह 24.9% (YoY) बढ़कर ₹4,773 करोड़ रहा #RILresults

15/n Q3 FY2022-23 रिलायंस रिटेल ने 6 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्रफल में 789 नए स्टोर खोले हैं। अब रिलायंस रिटेल के स्टोर्स की संख्या 17,225 हो गई है, जो 60.5 मिलियन वर्ग फुट में फैले हैं। #RILresults

16/n Q3 FY2022-23 डिजिटल कॉमर्स और न्यू कॉमर्स व्यवसायों ने और मज़बूती से काम करते हुए 38% की Y-o-Y वृद्धि दर्ज की और राजस्व में 18% का योगदान दिया। #RILresults

17/n Q3 FY2022-23 रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में, अपना अब तक का सबसे ज़्यादा, 20 करोड़ 10 लाख फ़ुटफ़ॉल दर्ज किया। #RILresults

18/n Q3 FY2022-23 रिलायंस के O2C व्यवसाय ने ₹144,630 करोड़ का (17.5 billion) राजस्व दर्ज किया जोकि (Y-o-Y) 10% ज़्यादा है। ऐसा तेल की क़ीमतें 11% बढ़ने के कारण संभव हो पाया है।
#RILresults

19/n Q3 FY2022-23 रिलायंस के O2C व्यवसाय ने ₹13,926 crore (1.7 billion) का EBITDA दर्ज किया जो 2.9% ज़्यादा है (Y-o-Y), यातायात से जुड़े ईंधन से आय ₹1,898 रही।
#RILresults

20/n Q3 FY2022-23 रिलायंस के O2C व्यवसाय के बिक्री के लिए किए गए उत्पादन में सेल 8.0% कम होकर 1.62 करोड़ टन रही। नियमित मेंटेनेंस औऱ इंस्पेक्शन के कारण ये कमी देखी गई। #RILresults

21/n Q3 FY2022-23 बेहतर गैस मूल्य प्राप्ति और ज़्यादा उत्पादन के कारण, रिलायंस ऑयल एंड गैस सेगमेंट का राजस्व 93.4% (Y-o-Y) बढ़कर ₹4,948 करोड़ ($598 मिलियन) रहा #RILresults

22/n Q3 FY2022-23 रिलायंस ऑयल एंड गैस का तिमाही EBITDA 90.9% (Y-o-Y) बढ़कर ₹3,880 करोड़ ($469 मिलियन) पर जा पहुंचा, EBITDA मार्जिन 78.4% रहा #RILresults

23/n Q3 FY2022-23 KGD6 गैस का उत्पादन 6.1% (Y-o-Y) बढ़कर 41.9 BCF रहा; तिमाही में KGD6 की औसत गैस मूल्य $6.1/MMBTU रहा जो पहले $11.3/MMBTU था। #RILresults

n/n Q3 FY2022-23 MJ क्षेत्र से उत्पादन वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान शुरू होने की उम्मीद है। MJ क्षेत्र से होनेवाले उत्पादन के बल पर KGD6 का उत्पादन वर्ष 2024 में बढ़कर 30 MMSCMD पहुँचने की उम्मीद है। #RILresults

Related posts

Leave a Comment