ओलिंपिक में महिला बैडमिंटन सिंगल्स के फाइनल में स्थान बनाकर भारत की पीवी सिंधु ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। सिंधू ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में जीत के साथ ही ओलंपिक में भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीद भी जाग गई है। सिंधु को फाइनल में आज वर्ल्ड नंबर वन स्पेन की कैरोलिना मारिन का मुकाबला करना है। गौरतलब है कि लंदन में हुए पिछले ओलिंपिक के बैडमिंटन सिंगल्स इवेंट में साइना नेहवाल भारत के लिए मेडल जीतकर लाई थीं। चार वर्ष बाद अब यह काम पीवी सिंधु ने कर दिखाया है।
Related Posts
हर हाल में अमेरिका में वापस लाएंगे स्टील उद्योग : ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अमेरिका में स्टील उद्योग को वापस लाएंगे और भले ही…
अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में मंत्री संतोष कुमार सिंह ने वैश्विक मंच पर दी श्रमिक हितों की योजनाओं की जानकारी
श्रम संसाधन मंत्री के साथ सचिव दीपक आनन्द भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल जिनेवा/पटना । स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में…
भारतीय मूल की अनिता आनंद बनीं कनाडा की नई रक्षा मंत्री
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को अपने नए कैबिनेट का ऐलान किया। इस दौरान भारतीय मूल की अनिता आनंद…

