ओलिंपिक में महिला बैडमिंटन सिंगल्स के फाइनल में स्थान बनाकर भारत की पीवी सिंधु ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। सिंधू ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में जीत के साथ ही ओलंपिक में भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीद भी जाग गई है। सिंधु को फाइनल में आज वर्ल्ड नंबर वन स्पेन की कैरोलिना मारिन का मुकाबला करना है। गौरतलब है कि लंदन में हुए पिछले ओलिंपिक के बैडमिंटन सिंगल्स इवेंट में साइना नेहवाल भारत के लिए मेडल जीतकर लाई थीं। चार वर्ष बाद अब यह काम पीवी सिंधु ने कर दिखाया है।
Related Posts
पाक फौजियों के पास नहीं थे हथियार, जनरलों ने जंग में झोंका- करगिल युद्ध पर नवाज शरीफ का बड़ा बयान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार को करगिल युद्ध को लेकर कुछ दावे किए। उनके दावों से जहां एक तरफ…
पीवी सिंधु हारीं, कैरोलिना मारिन को गोल्ड मेडल, सिन्धु को मिला सिल्वर मेडल
रियो डि जेनेरो : रियो ओलिंपिक में महिला सिंगल्स बैडमिंटन के फाइनल में पीवी सिंधु को वर्ल्ड नंबर वन कैरोलिना…
अफगानिस्तान में मौजूदा संकट को और बढ़ने से रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने का आह्वान
जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने अफगानिस्तान में मौजूदा संकट को और बढ़ने से रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से…

