पिंपल से है परेशान और चाहिए उनसे छुटकारा तो अपनाए आसान टिप्स

खूबसूरत चेहरे पर पिंपल्स यानी मुंहासे ‘चांद में दाग’ के समान होते हैं। चाहे लड़का हो या फिर लड़की, सब की ज़िंदगी में पिंपल्स की दिक्कत ज़रूर आती है। यहां तक कि एक बार ये ज़िद्दी पिंपल्स आपके चेहरे पर आ गए, तो जाने का नाम नहीं लेते।

सबसे खराब तब लगता है, जब किसी पार्टी में जाना हो और ये आपके चेहरे पर बिन बुलाए मेहमान बन जाएं। ख़ैर, जब भी आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाएं, तो इससे जल्दी छुटकारा पाने के लिए इसे फोड़ने की ग़लती न करें, पिंपल को फोड़ने से ये और बढ़ सकता है और साथ ही चेहरे पर खराब दाग़ भी छोड़ सकता है।

इनका इलाज करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। महंगे से महंगे कॉस्मेटिक्स, क्रीम और जेल लगाते हैं और अगर इनसे भी फायदा न हो तो डॉक्टरी इलाज भी करवाते हैं। आप आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें कुछ ही दिनों में ख़त्म भी कर सकते हैं।

पिंपल से छुटकारे के आसान टिप्स:

  • चेहरे पर आपको जैसे ही पिंपल नज़र आए, उस पर फौरन टी-ट्री ऑयल और एलो वेरा जेल मिलाकर लगा लें। टी-ट्री ऑयल और एलोवेरा में एंटीबैक्टिरिअल गुण होते हैं। इसे लगाने से पहले फेसवॉश से चेहरा ज़रूर धो लें। इसे दिन में 4-5 बार लगा लें।
  •  रात में सोने से पहले चेहरा धोएं और फिर पिंपल पर सफेद टूथपेस्ट के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर मुंहासों पर लगा लें। ध्यान रखें हमेशा पिंपल के लिए सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। सुबह उठकर इसे धो लें। लेकिन ध्यान रहे कि वाइट टूथपेस्ट जेल वाला न हो नहीं तो इससे स्किन पर जलन और इरिटेशन पैदा हो सकती है।
  • नींबू एक बेहतरीन ब्लीचिंग एजेंट और एक्सफोलिएटर है और टूथपेस्ट में ट्राइक्लोसन होता है जो मुंहासों को सुखाने में मदद करता है। इन दोनों चीजों के कॉम्बिनेशन से मुंहासे तो साफ होते ही हैं उनके दाग-धब्बे भी जड़ से हट जाते हैं।
  •  इसके अलावा, आप पिंपल पर नीम या तुलसी से बने पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *