पवन सिंह के भाई रितिक सिंह ने इससे मांग लिया दिल पईचा में, तो मच गया बवाल

भोजपुरी संगीत जगत के सिरमौर्य पवन सिंह के भाई रितिक ने एक लड़की से उसका दिल पईचा में मांग लिया, जिसके बाद बवाल मच गया है। रितिक ने जिस लड़की से उसका दिल मांगा वो नेहा राज हैं। दरअसल रितिक ने नेहा से उसका दिल एक गाने के माध्यम से मांगा है। यह गाना है ‘दिल दे दिह पईचा में’, जो रिलीज के साथ खूब वायरल हो रहा है।  यह गाना रितिक सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

लिंक : https://youtu.be/8axebaS4FNE


रितिक सिंह का नया गाना  ‘दिल दे दिह पईचा में’ रोमांटिक और एंटरटेनिंग है। इस गाने को नेहा राज कर साथ मिलकर रितिक सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजिक वीडियो भी कमाल का है। रितिक सिंह भी पवन सिंह के नक्शेकदम पर इन दिनों चल रहे हैं और एक से एक बेहतरीन गाने लेकर आ रहे हैं। इसको लेकर वे कहते हैं कि  ‘दिल दे दिह पईचा में’ मेरे दिल के करीब है। हमें संगीत विरासत में मिली है, जिसे पवन भैया आगे बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। और मेरी रुचि भी उस विरासत को आगे ले जाने में हैं।

रितिक ने कहा कि आप सभी हमारे नए गाने को सुने। यह आपको बेहद पसंद आने वाला है। उन्होंने वादा भी किया कि आगे और भी मनोरंजक गाने लेकर वे आते रहेंगे। आपको बता दें कि  ‘दिल दे दिह पईचा में’ का लिरिक्स काला नाग और म्यूजिक रवि राज देवा का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *