देश के सबसे गंदे शहर में 4 थे स्थान पर पटना-पप्पू

पटना। पूर्व उप महापौर सह पार्षद विनय कुमार पप्पू ने कहा कि पूरे देश के 10 लाख से ऊपर आबादी वाले 48 शहरों के जारी स्वछता सर्वेक्षण में पटना देश के सबसे गंदे शहर में चौथे स्थान पर आया है। पटना नगर निगम की महापौर सीता साहु के कार्यकलापों ने शहर के जनता को समूचे देश के सामने शर्मशार किया है।

पिछले 05 वर्षों में कभी भी पटना 1 से 10 के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान नही बना पाया है। पटना शहर अपने पड़ोसी राज्यों के राजधानी की क्या कहें अन्य शहर भी पटना से आगे है।

पटना शहर की जनता जानना चाहती है कि स्वच्छता अभियान के लिए लिए कितनी राशि खर्च किया गया है उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। पूरे शहर से जबरन होल्डिंग टैक्स वसूली के एजेंसी के द्वारा वसूला जा रहा कचड़ा शुल्क किसके जेब में जा रहा है। श्री पप्पू ने कहा कि सीता साहू के नेतृत्व में भ्रष्टïाचार में कौन अव्वल प्रतियोगिता में पटना नगर निगम को भाग लेना चाहिए। निश्चित रूप से उसमें पूरे देश पटना नगर निगम अव्वल स्थान प्राप्त करेगा। कैसे डीजल पेट्रोल का बंदर बांट किया जाए, कैसे होर्डिंग माफि याओं को आर्थिक लाभ पहुचाया जाए।

नगर निगम के अभियंत्रण शाखा में प्रतिनुक्त अभियंताओं को डरा धमका कर कमीशन की वसूली की जाए हर मुद्दे पर पटना नगर निगम अव्वल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *