लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कमेटी में हुई क्षत्रिय महासभा के रोहित सिंह रैकवार एंट्री

मुजफ्फरपुर, 16 दिसंबर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कमिटी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश युवाध्यक्ष रोहित सिंह रैकवार की एंट्री हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रदेश कमिटी के विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें रोहित सिंह रैकवार को भी शामिल किया गया है। आपको बता दें कि रोहित सिंह रैकवार पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और ये सकरा प्रखंड के बसंतपुर, झिटकाही के रहने वाले हैं। रोहित सिंह रैकवार की पत्‍नी ने अभी हाल ही में पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर काबिज हुई है।

वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किये जाने पर रोहित ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। मेरी हर कोशिश पार्टी की मजबूती और संगठन के उत्थान के लिए होगी। वही रोहित सिंह रैकवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर राजीव कुमार सिंह, दीपक, अमित राठौर, अजय सिंह, पिंटू पासवान, मंतोष पासवान, अशोक कुमार, असगर अंसारी, भारती, सत्यम कुमार इत्यादि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *