पंचायत चुनाव- पालीगंज प्रखंड में आज से नॉमिनेशन शुरु

पटना।  पंचायत चुनाव 2021 का पटना जिला अंतर्गत 10 चरणों में चुनाव होना है। प्रथम चरण में पालीगंज प्रखंड के 23 पंचायतों के 335 मतदान केंद्रों पर चुनाव होंगे। इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 193589 है जिसमें पुरुष मतदाता 99951, महिला मतदाता 93632 तथा अन्य 06 है। कुल मतदान केंद्र की संख्या 335 है जिसमें मूल मतदान केंद्र 311 तथा चार चलंत मतदान केंद्र हैं। सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 24 है। कुल भवनों की संख्या 191 तथा 4 चलंत मतदान केंद्र हैं।
प्रथम चरण में पालीगंज प्रखंड में 7 सितंबर से 13 सितंबर तक नाम निर्देशन का कार्य  होगा। वार्ड सदस्य के 311 ,पंचायत समिति के 34, जिला परिषद के चार, मुखिया 23, सरपंच 23, पंच 311पद पर चुनाव होंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। नाम निर्देशन का कार्य 7 सितंबर से 13 सितंबर तक कार्य दिवस में 11 बजे पूर्वाह् से 4 बजे अपराहन तक होंगे। नाम निर्देशन पत्र हेतु पदवार स्थल निर्धारित किए गए है। मुखिया हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष के बालकोनी, पंचायत समिति सदस्य  के लिए मनरेगा भवन पूर्वी भाग, सरपंच के लिए मनरेगा भवन पश्चिमी भाग, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कृषि उत्पादन सह प्रदर्शनी केंद्र प्रखंड कार्यालय, ग्राम कचहरी पंच के लिए बीआरसी भवन प्रखंड कार्यालय निर्धारित किया गया है। जिला परिषद का अनुमंडल कार्यालय पालीगंज में निर्धारित किया गया है।
पहले चरण के लिए 7 सितंबर से नॉमिनेशन किया जाएगा जो 13 सितंबर तक चलेगा। स्क्रूटनी की अंतिम तिििा 16 सितंबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। उम्मीदवारों को सिंबल वितरण की अंतिम तिथि भी 18 सितंबर है। मतदान 29 सितंबर को तथा मतगणना 1 अक्टूबर व 2 अक्टूबर को होगी। प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन  तथा नॉमिनेशन  की तैयारी हेतु जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ पालीगंज का भ्रमण कर तैयारी का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रखंड परिसर के विभिन्न भवनो में संचालित होने वाले नॉमिनेशन कार्य की तैयारी का अवलोकन किया। साथ ही बज्रगृह एवं मतगणना कक्ष का भी निरीक्षण किया।
श्वेता / पटना

Related posts

Leave a Comment