पटना में बच्चों के लिए लायंस क्वेस्ट प्रोग्राम का आयोजन, 130 बच्चों ने लिया भाग

31 अगस्त 2026, पटना। सोमवार को लायंस क्लब ऑफ़ पटना शुभम के द्वारा राजकीय कन्या मध्य विद्यालय कंकड़बाग टेंपो स्टैंड पटना में रोहित मेहता लाइंस क्वेस्ट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के गतिविधियां स्कूल कैंपस में बच्चों के साथ किए गए जैसे – धन्यवाद पत्र, सकारात्मक भावनात्मक सीख के स्लोगन, ट्री प्रोटेक्शन सर्कल , इंग्लिश वर्ड क्विज एक्टिविटी , बुक डिसटीब्यूशन और बुक रीडिंग साथ ही अभिभावक, बच्चों , शिक्षक और पटना शुभम के सदस्यों के द्वारा शपथ लिया गया कि वह एक घंटा दिन भर में काम से कम अपने परिवार के साथ बिना मोबाइल और टीवी के बिताएंगे ।

रोहित मेहता प्रोग्राम के बारे मे राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल सुबोध ओझा जी के साथ चर्चा किया गया, साथ ही कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग कर बच्चों के बीच केक डिस्ट्रीब्यूशन किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पटना लायंस क्लब ऑफ़ पटना शुभम् के प्रेसिडेंट लायन रूपेश कुमार, जोनल चेयरपर्सन लायन के के वर्मा, लायन मेधावी कृति, लायन अलका वर्मा ,लायन हिमांशु शेखर और लायन सुजीत वर्मा एवं स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया ,स्कूल के लगभग 130 बच्चों ने भी भाग लिया।

पटना शुभम के प्रेसिडेंट लायन रूपेश कुमार ने मीडियाकर्मी को भी धन्यवाद दिया,साथ ही लायन के के वर्मा ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम हर एक स्कूल में होना चाहिए जिससे बच्चों के बीच में सकारात्मक और भावनात्मक दोनों तरह की जानकारी बच्चों को मिल पाएगी और वह समाज के लिए और खुद के लिए भी अच्छा कर पाएंगे । लायन मेधावी कृति ने भी सभी बच्चों की सराहना की एवं लायन अलका वर्मा ने बच्चों को प्यार और स्नेह दिया। सभी बच्चों के बीच टाफी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जो भी बच्चे भाग लिये है उनमें से 10 बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में अगले कार्यक्रम में लायंस क्लब पटना शुभम् की ओर से गिफ्ट दिया जायेगा।

Leave a Reply