पूर्व मध्य रेल पर राजभाषा हिंदी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन

पटना। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में महाप्रबंधक अनुपम शमा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री शर्मा ने राजभाषा प्रचार प्रसार की गहन समीक्षा की और कहा कि भारतीय रेल जिस प्रकार देश की जीवन रेखा है और इस विशाल देश को भौगोलिक रूप से जोड़ती है उसी प्रकार राजभाषा हिंदी भारतीय जनमानस को एक सूत्र में पिरोती है।

उन्होंने कहा कि जिस देश की अपनी कोई भाषा नहीं है वह राष्ट्र गूँगा है। इन्हीं कारणों से हिंदी को राजभाषा बनाने की माँग सबसे पहले हिंदीत्तर भाषियों ने उठायी। इसी तथ्य से राजभाषा हिंदी के महत्व को समझा जा सकता है। हमारे देश में तमाम प्रतिकूलताओं के मध्य राजभाषा हिंदी प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

श्वेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *