विप सभापति व उप सभापति ने जताया शोक

पटना। प्रसिद्ध वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष धनिकलाल मंडल का निधन हो गया। समाजवादी नेता धनिकलाल मंडल के निधन पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक महान समाजवादी नेता, समाज सेवी एवं कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करें।

बिहार विधान परिषद् के उप सभापति रामचंद्र पूर्वे ने भी धनिकलाल मंडल के निधन पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि धनिकलाल मंडल स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय रहें है। वे पूर्व केद्रीय मंत्री एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *