नेपाल फिर भूकंप के झटको से सहमा

IMG-20150425-WA0007

नेपाल : गोरखा में आज सुबह फिर भूकंप का झटका लगा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 बताई जा रही है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में महसूस किया गया। हालांकि प्रदेश के अंदरूनी हिस्से से धरती के कांपने का समाचार नहीं है। तेज बारिश के चलते वहां राहत कार्य ठप है। बारिश के चलते रास्ते मे पत्थर गिरने से गोरखा में जाने का मुख्य रास्ता बंद कर दिया गया है। इसको लेकर अफरातफरी मची है। रास्ते से मलबे को हटाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सबको सुरक्षित स्थानो पर रहने का निर्देश दिया।