भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की एक दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न

मुंगेर (20 अगस्त, 2023) : भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की एक दिवसीय जिला सम्मेलन रविवार को मुंगेर जिला स्थित नगर भवन में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के मंटू शर्मा एवं संचालन बेबी चंकी ने की। इसके पश्चात आए हुए सभी अतिथियों का महासंघ के सदस्यों ने बुके, माला और अंग वस्त्र से स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने विश्वकर्मा समाज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू धर्म के शास्त्र ऋग्वेद में स्पष्ट है दुनिया के पहला अभियंता भगवान विश्वकर्मा थे। वे सभी देवी देवताओं के नगर बसाने का काम किया है। इतिहास गवाह है की विश्वकर्मा समाज का सामाजिक ढांचे का निर्माण में अहम भूमिका शुरू से रहा है। हमारा समाज तकनीक में अव्वल रहा है। देश की रक्षा में लगे जवानों के हाथो में मेरे द्वारा निर्मित हथियारों का, प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक मेरे द्वारा बनाए गए आसनों का, जीवन से शुरू होकर मृत्यु तक मेरे द्वारा निर्मित वस्तुओं का प्रयोग होता है। हम सब के लिए प्रयोग होते है फिर भी आजादी से अब तक हम उपेक्षित है। अब हम उपेक्षित नहीं रह सकते है। अब आर पार की लड़ाई होगी। हमें केवल जागृत होने की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा प्रभू श्री विश्वकर्मा के हुनरमंद वंशजों के कारण मुंगेर में बन्दूक निर्माण कारखाने की स्थापना ब्रिटिश काल में ही किया गया था जो आज शासन प्रशासन की उपेक्षा पूर्ण नीति के कारण मरणासन्न स्थिति में है। जहाँ बन्दूक विनिर्माताओं एवं कारीगरों की सर्वाधिक संख्या विश्वकर्मा वंशजों की है जिसे साजिश के तहत विस्तारीकरण नहीं करके शोषण किया जा रहा है क्योंकि शासन में बैठे लोग हमारे समाज को कमजोर समझते है। इस मानसिकता को दूर करने के लिए भारतीय विश्वकर्मा महासंघ कनर तले संगठित ढांचा तैयार कर बृहत आंदोलन करेंगे। वहीं मौके पर उपस्थित दिवाकर शर्मा ने कहा हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद समाज को सामाजिक न्याय के रास्ते पर ले जाने में जुटे है। इनके हाथ को मजबूत करने का काम करे ताकि आपकी आवाज विधानसभा और लोकसभा के मोटी दीवारों को भेद सके।

कार्यक्रम में मंटू शर्मा, बेबी चंकी, सुजाता शर्मा, संजय वर्तनिया, संतोष पोद्दार, उत्तम शर्मा, अरविंद शर्मा, उत्तम शर्मा उर्फ इमफोल, संजय कसेरा, विनोद पोद्दार, दीपक पंडित, अधिवक्ता शिवनंदन शर्मा, खगड़िया जिला अध्यक्ष मंटू शर्मा, भागलपुर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उमाशंकर शर्मा, खगड़िया जिला सचिव विनोद शर्मा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, बेगूसराय जिला संयोजक राजकिशोर शर्मा, उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, अनीता शर्मा, अरुण कसेरा, मुन्ना कसेरा, सदैव शर्मा, शिव शर्मा, राकेश शर्मा, तनिक पंडित, गोपाल पंडित, मनोज पंडित, बिनु वर्मा, ऋषिकेश ठाकुर,अरुणा शर्मा, मनोहर शर्मा आदि ने भी अपने – अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में ललन ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment