श्रमिक दिवस पर पूमरे महिला कल्याण संगठन के हाथों 145 रेलकर्मी पुरस्कृत

पटना। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती शर्मा ने वैशाली रेल प्रेक्षागृह हाजीपुर में आयोजित श्रमिक दिवस पुरस्कार समारोह 2022 में पांचों मंडलों, निर्माण संगठन एवं मुख्यालय के 145 रेलकर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुरस्कृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए संगठन की अध्यक्षा  भारती शर्मा ने कहा कि रेल संचालन में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन सम्मानित करती है। ऐसे ही निष्ठावान कर्मचारियों के सराहनीय योगदान से भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाती है।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी रेल कर्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुरस्कृत रेलकर्मियों में  20 महिला रेलकर्मी भी शामिल थीं। इस अवसर पर संगठन की सचिव सीमा गोयल, पांचों मंडलों के महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा एवं अन्य सदस्यायें भी उपस्थित थीं।

Related posts

Leave a Comment