जीकेसी का होली मिलन समारोह 13 मार्च को

पटना, 21 फरवरी ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) 13 मार्च को राजधानी पटना में होली मिलन समोराह का आयोजन करने जा रहा है।
जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर जीकसी बिहार कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को जीकेसी ,पटना में होली मिलन समारोह का आयोजन करने जा रहा है। होली मिलन समारोह कार्यक्रम का प्रभारी जीकेसी युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा, संजू’ को बनाया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा, जिसके संचालन की जिम्मेवारी बिहार कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा को दी गयी है।

इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, का त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर इसे मनाना चाहिए।होली का त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ साथ आपसी प्रेम भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार मे हमारे सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर मनाने की एक अनोखी मिसाल भी दिखती है। यह त्यौहार एकता का संदेश भी देता है।

जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि होली, दीपावली, ईद आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर लोग नाचते और गाते हैं। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है।

इस अवसर पर जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, पटना जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,संगठन मंत्री बलराम जी, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव मुकेश महान, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, सागर कुमार सिन्हा, आलोक कुामर, शैलेश कुमार, जितेन्द्र राज, अश्विनी कुमार, अनंत सहाय, रिकेश श्रीवास्तव, राज निरंजन कुमार, पंकज पाली,प्रसून श्रीवास्तव, समेत कई अन्य लोगों ने अपने विचार साझा किये।

Related posts

Leave a Comment