नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, लालू ने जताया शोक

भारत के महान ऐथलीट मिल्खा मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। 91 वर्षीय मिल्खा सिंह को हाल में चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1928 को पाकिस्तान में हुआ था।

महान ऐथलीट मिल्खा सिंह का कोविड-19 से एक महीने जूझने के बाद निधन हो गया

मिल्खा 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे

उनकी वाइफ निर्मल कौर का भी कोरोना से हाल ही में निधन हो गया था।

एशियाई खेलों मे भारत का मान बढ़ाने वाले विश्व प्रसिद्ध मिल्खा सिंह के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। लालू प्रसाद ने कहा कि वे देश के सम्मान थे उन्होंने एशियाई खेलों मे भारत का प्रतिनिधत्व करते हुए चार बार स्वर्ण पदक जीता और देश का मान बढ़ाया। वे पदम श्री सम्मान से सम्मानित थे। उनके अंदर गज़ब की फुर्ती और ऊर्जा थी। इनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Related posts

Leave a Comment