नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के सभासदों सहित कई अतिथियों को जन सेवा गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित
प्रतापगढ़। शहर के बाबागंज में स्थित होटल सिद्धार्थ में मशहूर शायर नियाज़ हसन का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
इस मौक़े पर नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के सभासदों एवं कई अतिथियों को जन सेवा गौरव सम्मान से अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देखर सम्मानित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि सभासद प्रतिनिधि अमीरुल हक़, विशिष्ट अतिथि सभासद इं. अनुज यादव , सभासद जफरुल हक़, सभासद साजिद अली खान, सभासद मो. इमरान खान, सभासद प्रतिनिधि मो. आज़ाद , सभासद आशीष पाल, समाज सेवी डॉ मो. शाहिद, समाज सेवी संदीप यादव, शामिल रहे।
इस अवसर पर ई.चंद्रकांत त्रिपाठी “शाश्वत”ने अपनी पसंदीदा ग़ज़ल पढ़ी।
इसी कड़ी में कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे समाज सेवी एवं कई कॉलेज के प्रबंधक अनिल प्रताप त्रिपाठी “प्रवात”ने भी युवा शायर नियाज़ हसन को अपना आशीर्वाद और जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। और कहा की कवि और शायर समाज के आईना होते हैं और समाज को सही रास्ता दिखाते हैं।
और उन्होंने ये भी कहा कि हम लोग नियाज़ हसन के साथ हैं और जहाँ भी ज़रूरत पड़ी हम लोग इनके साथ खड़े रहेंगे।
और इसी क्रम में कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक रहे प्रकाशक एवं संपादक अखिल नारायण सिंह “अकेला”ने भी जन्म दिवस की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि हम लोग नियाज़ हसन के साथ तन मन धन के साथ जुड़े हैं और अखिल नारायण सिंह ने नियाज़ हसन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के ज़िला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सरोज और संचालन अधिवक्ता एवं कवि प्रेम कुमार त्रिपाठी “प्रेम”ने किया।
इस अवसर पर मुन्ना सिंह, रामकेवल पुष्पाकर, रिज़वान चाँदनी दुबे, रितनेश दुबे, होटल सिद्धार्थ मैनेजर संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
नियाज़ हसन प्रतापगढ़ी ने आये हुये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
