नई दिल्ली, 1 फरवरी 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में 2026 का केंद्रीय बजट पेश किया। यह एनडीए सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद उनका दूसरा पूर्ण बजट है। इस बजट के साथ ही वे देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गईं, जिन्होंने लगातार नौवीं बार बजट पेश किया है।
इस बजट में सरकार ने विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी क्षेत्र को राहत दी है, वहीं शेयर बाजार से जुड़े निवेश और कुछ गतिविधियों को महंगा किया है। सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है, जिससे इन दवाओं की कीमतें भारतीय बाज़ार में घट जाएंगी। इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से मंगवाई जाने वाली दवाओं पर भी ड्यूटी हटा दी गई है।
इस बजट में इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी उत्पादन से जुड़े उपकरणों पर ड्यूटी में कमी की गई है, जिससे इन क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, टैक्स में कोई विशेष रियायत या बड़ा ऐलान नहीं किया गया है।
सरकार ने दावा किया है कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 2026 का बजट, स्वास्थ्य, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग को मिली राहत
