केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के विज़न को मज़बूत आधार देने वाला: अनिल रावल

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी एवं सीईओ अनिल रावल ने कहा कि यह बजट भारत के बेहतर और विकसित भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह बजट ‘विकसित भारत’ के विज़न के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि बजट में सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। विशेष रूप से पावर सेक्टर के इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसर—पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) और आरईसी लिमिटेड (REC) के प्रस्तावित पुनर्गठन से एक मज़बूत, सक्षम और विकासोन्मुख वित्तीय इकोसिस्टम के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति स्पष्ट होती है।
अनिल रावल ने कहा कि PFC और REC न केवल पावर सेक्टर के प्रमुख ऋणदाता हैं, बल्कि देश के व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में भी इनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पावर सेक्टर का डिजिटल रूप से आधुनिक और आर्थिक रूप से व्यवहारिक होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 इस आवश्यकता को भली-भांति समझता है और उसे प्राथमिकता देता है। यह बजट आने वाले दशकों में भारत की आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु प्रतिबद्धताओं के लिए एक मज़बूत आधार तैयार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *