निलेश मुखिया के हमलावरों को खोजने में जुटी पुलिस, CCTV और अन्य सबूतों को खंगाल रही है पुलिस

आज दिन के 12 बजे के करीब राजधानी पटना में गोली लगने से घायल निलेश मुखिया की हालत अभी खतरे से बहार नहीं है। गौरतलब है कि आज हीं उन्हें बाइक सवार युवकों ने गोली मारी थी।

खबर विस्तार से

राजधानी पटना आज फिर गोलियों की बौछारों से थर-थरा गया। अपराधियों का मनोबल इतना बुलंद है कि पाटलिपुत्र-दीघा क्षेत्र की नामी हस्ती नीलेश मुखिया को उनके कार्यालय के सामने चार गोली मारकर निकल गए। नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया खुद जनप्रतिनिधि रहे हैं और अब उनकी पत्नी वार्ड पार्षद हैं।

ख़बरों के मुताबिक पाटलिपुत्रा इलाके में अपराधियों ने दिन के 12 बजे के आसपास नीलेश मुखिया पर गोलियों की बौछार कर दी। बताया जा रहा है कि दो अपराधी बाइक पर आते हैं और उन्हें नजदीक से गोली मारकर चले जाते हैं।  उनकी हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। समर्थकों ने उन्हें कुर्जी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां से बेहतर इलाके लिए रुबन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। रुबन हॉस्पिटल में उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। चेहरे पर चार गोलियां लगी हैं। इसके अलावा पैर में भी गोली का छर्रा लगा है। ऑपरेशन अभी पूरा नहीं हुआ है। आईसीयू से जुड़े चिकित्सकों ने उन्हें अभी खतरे से बाहर नहीं बताया है।

घटनास्थल पर दोनों थानों की पुलिस पहुँच कर छान-बीन में जुट गयी है। पुरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गयी है।  सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment