हड़ताल के समर्थन में नगर निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

पटना। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी सन्घर्ष मोर्चा तथा बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 27 अगस्त से बिहार के नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत मे होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में पटना नगर निगम मुख्यालय पर कर्मियों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले किया गया। प्रदर्शन स्थल पर ही एक सभा हुई जिसे सम्बोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार के तरफ से हड़ताल रोकने के लिये कोई भी पहल नहीं किया गया है।

आज से सूबे बिहार के नगर निगम,नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी मुक्कम्मल  अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। हड़ताल में सफाई कर्मचारी, कार्यालय में काम करने वाले कर्मी, जलापूर्ति शाखा के कर्मी सहित सभी कर्मी शामिल रहेंगे। सभा को संबोधित करते हुए प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने  कहा कि दैनिक मजदूरो का स्थायीकरण और 18 हजार से 21 हजार न्यूनतम वेतन हमारी प्रमुख मांग है।

सरकार मंत्री स्तर से वार्ता कर सहानुभूतिपूर्वक इन मांगो पर विचार कर हड़ताल समाप्ति की ओर पहल करे ताकि राज्य के निवासियों को हड़ताल से उत्पन्न होने वाले समस्या से बचाया जा सके। सभा में उपस्थित सभी कर्मियों ने हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया

Related posts

Leave a Comment