मां दुर्गा के नौ रूप को मॉडलस ने किया पेश

पटना, 08 अक्टूबर बिहार की जानी मानी मॉडलस मॉडल मां दुर्गा के अवतार में नजर आयेंगी। शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की उपासना का त्योहार शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। देवी दुर्गा के नौ रूप हैं शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंधमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री हैं। नवरात्र का अर्थ नौ रातें होता है। इन नौ रातों में तीन देवी पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के नौ रुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं।मां दुर्गा और उनके नौ रूपों को पेश करने की परिकल्पना एनके स्टूडियो के मालिक निरंजन कुमार ने की है। निरंजन कुमार ने मां दुर्गा के नौ रूपों को मॉडलस के जरिये बयां करने की कोशिश की है।

निरंजन कुमार ने बताया कि मां दुर्गा और उनके नौ रूप को मॉडलस के जरिये दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के रूप के नौ रूप में सनाया यादव, रिया रानी, अदिति त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता, मनीषा कुमारी, दीपिका, अलीशा, अपर्णा, आशिका, अंतरा, नजर आयेंगी। सभी मॉडलस ने बेहद खूबसूरती से मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को आत्मसात किया है। सभी ने बेहतरीन काम किया है।

Related posts

Leave a Comment