मनोकामना चित्रगुप्त मंदिर ने मे आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रगुप्त मदिर के दो वर्ष पूरा होने के उपलक्ष मे आयोजित हुआ समारोह

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त जी मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं, इस वजह से भगवान चित्रगुप्त जी कि पूजा में कलम, दवात, खाताबही की पूजा करने का विधान होता है। इनकी कृपा से बिजनेस में उन्नति होती है और बुद्धि, वाणी का प्रभाव बढ़ता है। उक्त बातें मनोकामना चित्रगुप्त मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे आगत अतिथियों ने कही।

27 मई 2024, सोमवार को पटना के कंकड़बाग टेम्पु स्टैंड के निकट वीकर सेक्शन पार्क स्थित “मनोकामना चित्रगुप्त मंदिर” की स्थापना के दो वर्ष पूरे हो गए। उक्त अवसर पर मंदिर की समिति दे तत्वावधान मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह मे प्रातः अध्यक्ष राजीव कुमार कर्ण के नेतृत्व मे भगवान श्री चित्रगुप्त कि पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात संध्या मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव अमर कुमार सिन्हा ने किया। भजन और अन्य गीतों से विमल कुमार कि टीम ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भगवान श्री चित्रगुप्त और भक्ति गीतों से लोग सारोबार रहें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के उभरते लोगों के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया। सभी कलाकारों को बिहार कला केंद्र के द्वारा सम्मानित किया गया।
आगत अतिथियों का स्वागत संस्था के संयोजक मधुप मणि “पिक्कू” ने किया।

समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों मे पूर्व सांसद आर के सिन्हा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, जद यू के राष्ट्रीय सचिव और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, भाजपा नेता मनीष सिन्हा, चित्रगुप्त समाज के महासचिव अजय वर्मा, बीजेपी नेता सुजय सौरभ, पार्षद कुमार संजीत बब्लू, पिंकी यादव, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रो (डॉ) डी एन सिन्हा, बिहार इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के पूर्व प्रेसीडेंट राम लाल खेतान, डॉ दिवाकर तेजस्वी, डॉ सुधाकर, डॉ शैलेश, कुमार अनुपम, समाज सेवी सुजीत यादव इत्यादि देर रात्रि तक आते रहें।
कार्यक्रम की सफलता मे संस्था के सदस्यों भानु प्रकाश, संजय कुमार, सौरभ जयपूरियार, राज कमल, विमल भूषण, अविनाश प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा, अधीर कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, सुनीता सिन्हा, रितेश श्रीवास्तव, अनुज कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, आर के सहाय इत्यादि का सहयोग मिला।

Related posts

Leave a Comment