महाराष्‍ट्र सरकार की जल संरक्षण के लिए छह हजार वर्षा जल संचयन कुओं के निर्माण की योजना

महाराष्‍ट्र सरकार माझी वसुंधरा अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए समूचे मुंबई में छह हजार वर्षा जल संचयन कुओं के निर्माण की योजना बना रही है। इस अभियान के जनक और इसके ब्रांड एम्‍बेसडर शुभोजीत मुखर्जी ने बताया कि फिलहाल प्रायोगिक परियोजना के रूप में विभिन्‍न स्‍थानीय निकायों के बगीचों में ऐसे 250 कुएं बनाये जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि अगले तीन महीनों में इनकी संख्‍या छह हजार कर दी जायेगी।