स्व शरद यादव का अस्थि कलश पहुंचा राजद कार्यालय

पटना। समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडल मसीहा स्व शरद यादव का अस्थि कलश राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में लाया गया। कलश के साथ उनके पुत्र शांतनु यादव एवं पुत्री सुभाषिनी यादव थे।

प्रदेश कार्यालय में अस्थि कलश पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के उप सभापति डॉ रामचन्द्र पूर्वे, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी,उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश प्रधान महासचिव सह मंत्री आलोक कुमार मेहता सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अस्थि कलश को मधेपुरा जिला के लिए प्रस्थान किया।

श्वेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *