सावन के चौथे और अंतिम सोमवारी के दिन सजा श्री शिव हनुमान मंदिर

आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को सावन की आखिरी और चौथी सोमवारी के दिन कंकड़बाग A-Block PC Colony स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर में लगा भक्तों का हुजुम। मंदिर के मुख्य पुजारी मुकेश मिश्रा जी ने बताया कि यह आयोजन हर साल सावन के अंतिम सोमवारी के दिन भगवान शंकर और अन्य सभी देवी देवताओं को सजाकर भव्य रूप से गाने बजाने के साथ मनाया जाता है उसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा जाता है । लोगों का मानना है कि भगवान भोलेनाथ सहित श्री हनुमान जी श्री राम जी और अन्य देवी देवता यहां के जो निवासी हैं उनकी हर तरह से रक्षा और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। लोग आज यहां आयोजित भक्ति में वातावरण में अपना सभी दुखों कष्ट को हरने के लिए भोले बाबा से गुहार लगाते हैं और भोले बाबा सभी को सुख शांति प्रदान करते हैं ।

Leave a Reply