जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 31 मार्च गुरुवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।

आज दिनाँक 31/03/2022 दिन गुरुवार का पञ्चाङ्ग

विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1944
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:50
सूर्यास्त:-शायं 06:10
ऋतु:-बसन्त
माह:-चैत्र
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-चतुर्दशी
नक्षत्र:- पूर्वाभाद्रपद
योग:-शुक्ल
करण:-शकुन तदुपरान्त चतुष्पाद
शुभमुहूर्त:-प्रातः05:53से 07:26तक
राहूकाल:-मध्याह्न01:30 से 03:00 तक
दिशाशूल:-दक्षिण
शुभदिशा:-उत्तर
दिशाशूल बचाव:-आज केशर, जीरा या दही खा कर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

राशि फलादेश मेष :-(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा नवीन दायित्व मिलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
राशिरत्न:-मूँगा

 

 

राशि फलादेश वृष :-(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

 

राशि फलादेश मिथुन :- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।
राशिरत्न:-पन्ना

 

राशि फलादेश कर्क :-(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी यात्रा लाभदायक व उत्साह वर्धक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।
राशिरत्न:-मोती

 

राशि फलादेश सिंह :- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।
राशिरत्न:-मणिक्य

 

राशि फलादेश कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज पुराने मित्रों -साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-पन्ना

 

राशि फलादेश तुला :-(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज अपकी यात्रा मनोरंजके व लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

 

 

राशि फलादेश वृश्चिक :-(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
राशिरत्न:-मूँगा

 

राशि फलादेश धनु :- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज दुर्जनों से सावधान रहें। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

 

राशि फलादेश मकर :- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

 

राशि फलादेश कुंभ :- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
राशिरत्न:-नीलम

 

राशि फलादेश मीन :- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा,चो)
आज व्यापर में लाभ मिल सकेगा। भविष्य को लेकर बेचैनी अथवा चिंता दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में नए सिरे से अनुकूलता मिलेगी। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज के दिन शिव सान्निध्य में स्नान करने से प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है।
श्राद्ध के निमित्त आज अमावस्या है बाकी स्नान दान की अमावस्या कल यानी 1 /04/2022 को मानी जायेगी।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्रीरामकथा एवं श्रीमद्भभागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र-9044741252

Related posts