जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 5 जुलाई सोमवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक05/07/2021 दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम )
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:14
सूर्यास्त:-शायं 06:46
ऋतु:-ग्रीष्म
माह:-आषाढ़
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-एकादशी
नक्षत्र:-भरणी
योग:-धृति
करण:- बव तदुपरांत बालव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः05:12से 06:55तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-आज दर्पण देख कर या पुष्प सूंघ कर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपको स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भूमि सम्बंधित लाभ संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज व्यापर में किये प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यापारिक सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सुदूर भ्रमण ,पार्टी ,पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
राशिरत्न:- पुखराज

।।तिथि विशेष।।
आज योगिनी एकादशी व्रत सभी की है। आज कुष्टरोग निवृत्ति की कामना से व्रत करने से व्यक्ति कुष्ट रोग से निरोग होता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् संगीतमय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्री धाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment