जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 28 जून सोमवार का पञ्चाङ्

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 28/06/2021दिन सोमवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2078(आनन्द नाम)
शक संवत:-1943(प्लव नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:12
सूर्यास्त:-शायं 06:48
ऋतु:-ग्रीष्म
माह:-आषाढ़
पक्ष:-कृष्ण
तिथि:-चतुर्थी
नक्षत्र:-धनिष्ठा
योग:-विष्कुम्भ
करण:-बालव तदुपरान्त कौलव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः05:09 से 06:53तक
राहूकाल:-प्रातः07:30 से 09:00तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल बचाव:-सोमवार को दर्पण देख कर या पुष्प सूँघ कर घर से निर्गत हों।

।।आज का राशिफल।।


मेष:-
आज आप अपने बुद्धि चातुर्यता से कठिनाईयों को पार कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे।धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज आपके परिवार में शुभ मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आज परिवारिक सहयोग से भविष्य उज्जवल होगा। प्रेम सम्बन्धों में नवीनता व मधुरता आएगी। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापार उत्तम रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज आपका समय अप्रत्याशित उन्नति का है,जिसे देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। अतः झूठी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान दें । नौकरी में उन्नति व नवीन कार्यों की दृढ़ भूमिका बनेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज व्यवहारिक व राजकीय क्षेत्र के जातकों के कार्यों की अधिकारीगण सराहना करेंगे, सहयोगियों में आपके प्रति विश्वास का विकास होगा। धार्मिक गतिविधियों में आलिप्तता होगी।धनागमन सरलता से हो सकेगा।वस वाहन सावधानी से चलावें।
राशिरत्न:-मोती,या चंद्रमणी

सिंह:-
आज आप को नौकरी में उन्नति व अतिरिक्त कार्य भार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं।आज प्रेम संबंधों में नया उत्साह आएगा, रिश्ते नए रूप में परिवर्तित हो सकेंगे । माता-पिता का स्नेह प्राप्त होगा।
छोटी व सुखद यात्रा सम्भव है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज आपको व्यवसाय हो या नौकरी भाग दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है, जिसके नतीजे लाभदायक होंगे। फिलहाल अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। स्वच्छ जल का सेवन करें, संचारी एवं विषाणु जनित रोगों से सावधान रहें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान हो सकते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।यात्रा सुखद होगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज अचानक शुभ समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में पर्याप्त लाभ संभव है । इस परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। आपकी व्यवहार कुशलता तथा कर्मठता कार्यों में सहायक सिद्ध होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आपको व्यावसायिक संपर्क से लाभ मिलेगा। भविष्य में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। छात्रों की वित्तीय समस्या कुछ कम होगी। रूका हुआ धन मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज सामाजिक, धार्मिक कार्यों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। समय भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। आज शुभ समाचार प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों के सहयोग बढ़ेगा ,व्यर्थ के झंझटों से बचे। धार्मिक स्थानों की यात्रा हो सकती है। मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर संभव है। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका भाग्य उत्तम होगा।कार्यक्षेत्र का सफलतापूर्वक विस्तार करेंगे। विदेश से शुभ समाचर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें छात्रों को अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होगा, प्रतियोगिताएं में सफलता प्राप्त होगी। माता-पिता-गुरू की सेवा, से आयुष्य बढ़ेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।विशेष।।
एक चुटकी सेंधानमक के स्नान से नकारात्मक शारीरिक ऊर्जा का नाश होता है। सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment