विश्व कायस्थ महासम्मेलन में हुंकार भरेगा कायस्थ समाज : राजीव रंजन प्रसाद

नई दिल्‍ली, 17 दिसंबर कायस्थ समाज के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध अंतर्राष्ट्रीय संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के राष्‍ट्रीय एवं ग्‍लोबल अध्‍यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कायस्‍थ समाज अपनी एकजुटता और ताकत एहसास दिलाने के लिए 19 दिसंबर को राजधानी दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम कूच करें।

विश्व कायस्थ महासम्मेलन को सफल बनाने तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे सभी कायस्‍थ : राजीव रंजन प्रसाद

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि केंद्र और राज्‍यों की सत्‍ता में बैठे लोगों को अपनी ताकत और एकता का एहसास दिलाने का यही सही वक्‍त है। उन्‍होंने कहा कि हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि देश और दुनिया का कायस्थ समाज सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से ग्लोबल कायस्थ कांफेंस की अगुवाई में मजबूत होगा।हमें अपना हक और सत्‍ता में भागीदारी के लिए खुद लड़ना होगा। हम सभी को राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की जरूरत है। हमे आर्थिक रूप से समाज को मजबूत बनाने के लिए युवा पीढ़ी को स्‍वालंबी बनाने की जरूरत है, जिसके लिए जीकेसी प्रयासरत है।

ग्लोबल अध्यक्ष ने कायस्थों को अह्वान किया कि अब समय आ गया है कि कायस्थों को अपना अधिकार लड़कर लेना होगा, अन्यथा वे राजनीतिक रूप से हाशिये पर चले जायेंगे।उन्होंने कायस्थों की एकता पर बल दिया, और कहा कि आजादी की लड़ाई में कायस्थों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। आज कायस्थ समाज हासिये पर चल गया है, जिसे संगठित करते हुए मजबूत करने की जरूरत है। आज के दौर में कायस्थ जाति संगठित नही होने से अपने हक को सही तरीके से हासिल नही कर पा रही है। इसके लिए हम सब को साथ आना चाहिए। उन्होंने सभी को नई दिल्ली में विश्व कायस्थ महासम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

Related posts

Leave a Comment