कत्थक एक परिचय कत्थक कार्यशाला का हुआ शुभारंभ 

इस करोना काल में अमर सर आर्ट म्यूजिक एंड डांस स्कूल द्वारा कत्थक नृत्य प्रेमियों एवम कत्थक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कत्थक परिचय कत्थक कार्यशाला का आयोजन 6 दिनों के लिए किया गया है।

जिसमें प्रथम दिन यानी आज रविवार को दिन के 11:30 बजे जूम एप पर देश एवं राज्य के जानेमन कत्थक गुरु वक्सी विकास द्वारा कत्थक नृत्य कि कई बातों को बताई गई।

लखनऊ घराना से संबंध रखने वाले बक्शी विकास को नृत्य गुरु पद्म पंडित बिरजू महाराज का भी सानिध्य मिला है। बक्शी विकास को देश के राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सामने भी प्रदर्शन करने का मौका मिला है।

ऐसे प्रतिभावान गुरू जिन्होंने देश ही नहीं विदेश के कई हिस्सों में अपने कत्थक नृत्य जरिए पहचान बनाई है। आज रविवार को 11:30 बजे दिन में जूम एप पर कत्थक के बच्चों के साथ रूबरू हुए और उनके साथ उनके शिष्य अमित कुमार राजा चंद्रवंशी सोनम इत्यादि ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

कार्यक्रम के आयोजक अमर सिन्हा ने बताया कि यह कार्यशाला 6 दिनों का होगा। प्रथम दिन बक्शी विकास,उसके बाद लखनऊ घराने से कत्थक गुरू निभाष मोदी उसके बाद कत्थक गुरु बनारस घराने से राजीव रंजन कार्यशाला के मुख्य केंद्र होंगे

Related posts