कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज बुलंदशहर में गंगा-घाट पर किया जाएगा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर में बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगा-घाट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार में कई नेताओं, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में आज राज्य में अवकाश की घोषणा की है। कल्याण सिंह के निधन के कारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ खंडपीठ भी बंद रहेगी। उनका लंबी बीमारी के बाद शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया था। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनका पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शन के लिए कल लखनऊ से अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में लाया गया। कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने संसद में बुलंदशहर और एटा का भी प्रतिनिधित्व किया था

साभार : NewsOnAir

Related posts