भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने जियो को लाइफटाइम मुफ्त वॉयस कॉल सेवा को मंजूरी दे दी है। ट्राई ने कहा है कि टेलिकॉम सेक्टर में इस नई कंपनी का प्लान मौजूदा नियमों के अनुरूप है। रिलायंस जियो ने अपने एक बयान में फ्री लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल पर जोर देते हुए कहा है कि हमारे इस पैकेज का मुख्य उद्देश्य हमेशा के लिए ग्राहकों को फ्री कॉलिंग की सुविधा प्रदान करना है। पिछले महीने रिलायंस जियो को लॉन्च करते हुए रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो अपने ग्राहकों को इंटरनेट आधारित वॉयस कॉलिंग की सुविधा आजीवन मुफ्त प्रदान करेगी।
jio का दिवाली ऑफर

