कुम्हरार में जावेद हबीब सैलून के नए लग्जरी हेयर एंड ब्यूटी सैलून का शुभारंभ

पटना : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हेयर एंड ब्यूटी सैलून जावेद हबीब ने कुम्हरार के संदलपुर स्थित अपने नए प्रीमियम सैलून की शुरुआत की। इस लग्जरी सैलून में ग्राहकों को बाल, सौंदर्य, मेकअप, नाखून आदि जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सैलून का उद्घाटन मुख्य अतिथि पटना की मेयर सीता साहू, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद संजय गुप्ता, सुबोध कुमार, विश्व प्रसिद्ध हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब, मास्टर फ्रेंचाइजी बिहार एवं झारखंड अरविन्द कुमार, फ्रेंचाइजी ओनर सुनीता रानी एवं पिंकी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने कहा कि त्योहारी मौसम की शुरुआत के साथ बाल, त्वचा, सौंदर्य और मेकअप को लेकर लोगों की चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। इस दौरान बालों की उचित देखभाल करना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जो एक सामान्य गलती है। गर्म पानी सिर की त्वचा को रूखा कर सकता है, जिससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। बालों को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए ठंडे पानी से बाल धोना बेहतर माना जाता है। उन्होंने कहा कि बाल धोने से करीब 10 मिनट पहले हल्का तेल लगाना एक अच्छे कंडीशनर की तरह काम कर सकता है। इसके अलावा सप्ताह में एक बार हेयर स्पा भी कराया जा सकता है। नियमित फेशियल और संतुलित पोषण के माध्यम से चेहरे की चमक को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

वहीं फ्रेंचाइजी ओनर सुनीता रानी एवं पिंकी सिंह ने कहा कि इस सैलून में हमारे पास क्लीनअप, डीटीएएन और हर्बल फेशियल सर्विस पेशकशों सहित अन्य सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला है। इस नए सैलून में आप सर्वोत्तम स्वच्छता, उपायों और अत्यधिक सुरक्षा की गारंटी के साथ इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह सभी जावेद हबीब सैलून में से एक लक्जरी प्रारूप का सैलून है जहाँ आपको सौंदर्य की सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे सुलभ तरीके से प्रदान की जाएगी। मास्टर फ्रेंचाइजी बिहार एवं झारखंड अरविन्द कुमार ने बताया कि जावेद हबीब भारत में वेलनेस फैलाने वाले प्रमुख हेयर एंड ब्यूटी सैलून में से एक है। कंपनी के पूरे भारत में लगभग 1000 से अधिक सैलून हैं। कंपनी बिहार – झारखंड में पैशनेट पार्टनर्स को आमंत्रित कर रही है ताकि वो इस सैलून से जुड़कर इसका लाभ उठा सकें। मौके पर जावेद हबीब सैलून के कर्मियों सहित शहर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply