जनसंवाद कार्यक्रम में जदयू नेता सह पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह हुए शामिल

जमुई : चकाई प्रखंड अंतर्गत घुटवे पंचायत के तिलैया ग्राम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जदयू नेता सह पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह शामिल हुए।

मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे मेरा नेह नाता दशकों पुराना है। हम उनके और वह हमारे दुःख-सुख के साथी हैं। यह सरोकार सिर्फ सियासी नहीं है, निजी रिश्ता है। अपनापन का संबंध करीब तीन दशक से मेरा बना हुआ है। उसको निरंतर निर्वाह करते हैं। गर्मी, बरसात, ठंढ परिस्थिति चाहे जो हो, 365 दिन, 24×7 का साथ है। यही वजह है कि हर वर्ग के लोग मुझे अपना पुत्र समान भाई-बंधू मानते हैं। मेरी लड़ाई के सब साथी हैं। इसलिए तो सब एक स्वर में साथ देने का शंखनाद कर, आलोचकों को संदेश दे दिया।

मौके पर मोहन यादव, चतुर्भुज यादव, हरि यादव, विनोद यादव, पिंकू यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय शुभचिंतक मौजूद थे।

विवेक कुमार यादव

Related posts

Leave a Comment