झुनझुनिया में एक आजीमोशान जलसे का आयोजन

कटोरिया (बांका) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनियाकुरा पंचायत के वार्ड नम्बर दस राजानगर झुनझुनिया गांव में मकतवे गौसे आजम कमेंटी द्वारा एक आजीमोशान जलसा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मौलाना शमशेर साहब घावाटाड़ ने की।जलसा मे काफी संख्या मे लोग शरीक हुए।जिसमे हिन्दुस्तान के अंतरराष्ट्रीय शायर अजमत रजा भागलपुरी,जुनैद रजा बनारसी,सम्स तबरेज गिरिडीह,शहवाज नूरी कलकतवी,मशहुर खतीब गुलाम जिल्लानी अजहरी मध्यप्रदेश व पीरे तरीकत सय्यद शाहिद रजा मिस्वाही केरी शरीफ भी उपस्थित हुए थे।

जिसको सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।जलसा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए हिन्दुस्तान के मशहुर खतीब गुलाम जिल्लानी अजहरी ने कहा कि नबी करीम सल्लाहु अलैहसल्लम का इरशाद है कि मुसलमान झुठ नही बोल सकता एवं किसी को धोखा नहीं दे सकता।अगर कोई अपने आप को मुसलमान समझता है तो उनकों झूठ व धोखा से बचना पड़ेगा तभी वह सच्चा मुस्लमान हो सकता है।उन्होने कहा कि पड़ोसी का हमलोगों पर बहुत बड़ा हक है।अगर गांव में एक अमीर व्यक्ति है,उनके पड़ोस मे रहने वाले कोई गरीब व्यक्ति है तो उस अमीर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने पड़ोस मे रहने वाले गरीब व्यक्ति का ख्याल रखे।चाहे वह किसी भी जाति या धर्म को मानने वाले क्यों न हो।उन्होंने कहा कि सिर्फ मुस्लमान का नाम रखने से कोई मुसलमान नही होता,बल्कि अच्छे कर्म से ही मुसलमान हो सकता है।

आज हमारे बुरे कर्म के कारण ही इस्लाम धर्म बदनाम हो रहा है।इस्लाम धर्म हमेशा सच्चाई शांति अमन व भाईचारे का पैगाम देता है,एवं झूछ धोखा नफरत आदि बुराईयों से बचने के लिए सख्ती से मना किया है।वहीं पीरे तरीकत सय्यद शाहिद रजा मिस्वाही ने अपने सबोंधन में कहा कि मुसलमान को दीन की तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा हासिल करना भी बेहद जरूरी है।उन्होनें कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का मूल आधार है।

नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भुमिका निभाने की अपील

नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होनें नशाखोरी को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि नशा एक दीमक की तरह है,जो धीरे-धीरे पूरे समाज को खोखला कर देता है।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त व देहेजमुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।इसके बाद नाते नवी भी प्रस्तुत किये। जिसमे हिन्दुस्तान का नया उभरता हुआ चेहरा इन्टरनेशनल शायर अजमत रजा भागलपुरी व जुनैद रजा बनारसी ने एक से बढ़कर एक नाते नवी की प्रस्तुती दी।जिसको एक झलक पाने के लिए लोगों में खास उत्साह देखा गया।

वही मकतव गौसे आजम कमेंटी द्वारा पहला अजिमोशान इनामी मुकाबला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे हिन्दुस्तान के अलग-अलग शहर से पहुंचे छात्र ने भाग लिया।जिसमे प्रथम , द्वितीय तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को हाफिज मकबुल मकतबे गौसे आजम फाउन्डर के हाथो विजेता छात्रो को 21786,7786,3786रूपया का नगद पुस्कार दिया गया। जिसमे प्रधान जज की भुमिका कारी गुलाम मोहिउद्दीन किवला व जज की भूमिका कारी साबरी हुसैन किवला जमशेदपुरी ने निभाई। वही गरीबो के मसीहा समाजिक संगठन के द्वारा बेहतरीन प्रर्दशन करने वाले छात्रों को सदर जिब्राईल के हाथो से 7786रूपया का चेक प्रदान किया एवं अन्य छात्रों को भविष्य में बेहतरीन प्रर्दशन करने की शुभकामनाएं दी गई कमेंटी की तरफ से बुद्धिजीवी,समाजसेवी,मस्जिद के सदर सेक्रेटरी को हौसला अफजाई सनद से नवाजा गया।अंत में देश में अमन चैन भाईचारे व देश की तरक्की की दुआएं के साथ सपन्न हुआ।

इस मौके पर सदर मुनताज अंसारी,सेक्रेटरी जमशेद अंसारी ,समाजसेवी व शिक्षक मो शहजाद अंसारी बेंहगा,सफाद अंसारी,जमशेद अंसारी,शब्बीर अंसारा, अंसारी,जमाल अंसारी,रजौन अंसारी,एवं मुख्य अतिथि ओलमा काउंसिल के जिला सचिव मुफ्ती मुस्तकिम अहमद, अध्यक्ष मुफ्ती कमाल मुस्तफा,पूर्व मुखिया सह मौलाना अब्बास अंसारी मौलाना समसुद्दीन हाफिज अहमद रजा कटोरिया,मौलाना इनायत बेंहंगा मौलाना इकराम बेंहंगा,हाफिज आलमगीर,गरीबो के मसीहा के सलाहाकार अब्दुल सत्रार साहब गौरा सहित अन्य मौजूद थे।

 

दिलावर अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply