फ्यूचरिस्टिक कोर्सेज के साथ जैन यूनिवर्सिटी दे रही बच्चों के करियर को नई दिशा

पटना : बदलते समय में करियर चुनना युवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जैन यूनिवर्सिटी द्वारा पटना के स्थानीय होटल रेड वेलवेट में एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया जहां छात्र-छात्राओं को भविष्य के अनुरूप कोर्स और करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस काउंसलिंग सत्र में जैन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और मॉडर्न मैनेजमेंट जैसे फ्यूचरिस्टिक कोर्सेज के बारे में मार्गदर्शन दिया। साथ ही उनके द्वारा यह भी  बताया गया कि किस प्रकार इंडस्ट्री की बदलती मांग के अनुसार सही कोर्स का चयन कर वे अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। छात्रों को संबोधित करते हुए जैन यूनिवर्सिटी के अधिकारी ने कहा कि जैन यूनिवर्सिटी का पाठ्यक्रम केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि छात्र वास्तविक जीवन की पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। विश्वविद्यालय नैक ए प्लस प्लस  मान्यता प्राप्त है और इसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी काफी मजबूत है, जहां छात्रों को 81.25 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का उच्चतम पैकेज प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड कोर्सेज भी उपलब्ध हैं, जो आईबीएम, पीडब्लूसी, सीमेंस आदि के सहयोग से संचालित किए जाते हैं। जैन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स साइंस, मनोविज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, हेल्थ केयर आदि क्षेत्रों में भी पाठ्यक्रम प्रदान करता है। साथ ही यूनिवर्सिटी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम ऑनलाइन मोड में भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि यह काउंसलिंग सत्र उन छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा जो अपने करियर को लेकर असमंजस में हैं या नए और आधुनिक कोर्सेज के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने बच्चों से जैन यूनिवर्सिटी के साथ अपने करियर की सही शुरुआत कर अपने भविष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ने की अपील की।

Leave a Reply