इनर व्हील क्लब पटना ने इश्क वाला लव का आयोजन किया

पटना ,इनर व्हील क्लब पटना ने इनर व्हील क्लब कृष्णा, वनश्री, मौर्या और शिवाल्या के साथ मिल कर इश्क वाला लव का आयोजन किया जिसमें इनर व्हील क्लब पटना की अध्यक्षा ने अपनी खुशी जाहिर की कि ये दिन सिर्फ प्रेमियों के लिए ही नही बल्कि हर उस इंसान के लिए है जो प्यार करना जानता है।

 

इस कार्यक्रम में कपल डांस जिसमें संध्या श्वेता झा प्रथम, दूसरा डॉ माला और रेखा सिन्हा और तीसरा स्थान निकिता और कंचन का था।
कपल प्रोपोज़ में प्रथम उर्मी और श्वेता प्रसाद, दूसरा कविता श्रुति, विभा चंदा और तीसरा रेखा और माला सिंह हास्य नाटक में प्रथम विभा चरणपहाड़ी माला सिंह, दूसरा स्थान संध्या और संगीता वर्मा और तीसरा स्थान नम्रता और अंजू गुप्ता को मिला।

वैलेंटाइन क्वीन में पहला श्वेता भार्गव, दूसरा प्रतिभा और तीसरा वीना सिंह को मिला।

इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्षा सरिता प्रसाद, डिस्ट एडिटर प्रियका कुमार, पूर्व अध्यक्षा कस्तूरी घोषाल, और पूर्व अध्यक्षा शोभा सिंह निर्णायक की भूमिका में उपस्थित थी।

साथ ही सचिव श्रुति राम, आई एस ओ कविता , उपाध्यक्षा श्वेता झा , चंदा गुप्ता, के साथ क्लब की अन्य सदस्यों की उपस्थिति भारी संख्या में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *