अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार की 09 विभूतियों को मिला कंचन रत्न सम्मान

पटना, 08 मार्च वंदे मातरम फाउण्डेशन के सौजन्य से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार की 09 विभूतियों को कंचन रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

वंदे मातरम फाउण्डेशन के सौजन्य से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में जमाल रोड स्थित होटल कुणाल इंटरनेशनल में कंचन रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली बिहार की 09 विभूतियों को कंचन रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर, विशिष्ट अतिथि हम पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ला चंद्रा और अपना आशियाना होम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सतीश कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत तुलसी के पौधे में जल देकर की गयी है। इसके बाद आगंतुक अतिथियों को फूलबुके-मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वंदे मातरम फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार की उन विभूतियों को कंचन रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देते हुये अपनी सशक्त पहचान बनायी है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी पत्नी कंचन सिन्हा की स्मृति में दिया जाता रहा है।

सम्मानित विभूतियों में वनस्थली की डाक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित, भारत की पहली महिला एडिटर इन हॉलीवुड अनुराधा सिंह, मशहूर फिल्मकार हैदर काजमी, एस.पी.सिंह (लेखक), प्रमोद कुमार मिश्रा (लेखक), रश्मि लता (महिला सशक्तीकरण), अरूण कुमार (पत्रकार), ऋषा भारद्वाज (मोटिवेशनल स्पीकर, कनटेन्ट राइटर), गिरीजा देव (शिक्षा और कला) और अंकिता सिन्हा (शिक्षा) शामिल है। इस अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन के वरीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, प्रधान महासचिव एडवोकेट अजय कुमार अरोड़ा, महासचिव सौरभ कुमार सिन्हा, पुष्पा तिवारी, मनोज कुमार, सचिव राजू भाई, चन्द्र पूर्णिमा, एंकर आशा विभाकर और श्वेता सुरभि, शशांक राज, रेणु सिंह, वंदना देवी और अमित कुश्वाहा समेत कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment