धोनी के लंबे बाल देख लेती तो मैं धोनी की तरफ देखती तक नहीं, साक्षी ने किए कई खुलासे

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल के अलावा अपने लंबे बालों की वजह से भी काफी मशहूर रहे। उनके प्रसंशकों को उनके लंबे बालों वाला लुक बेहद पसंद था, यही कारण था कि देश भर में युवाओं ने उनकी हेयरस्टाइल को कॉपी करना शुरू कर दिया था। बात यहां तक पहुंची कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तक ने सार्वजनिक मंच पर धोनी से कभी भी बाल न कटवाने का अनुरोध किया।

लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी का नजरिया इस मामले में बिल्कुल अलग था। धोनी की पत्नी साक्षी को धोनी के लंबे बाल बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। अब साक्षी ने कहा है कि जब वे दोनों पहली बार मिले थे और तब अगर धोनी के लंबे बाल होते, तो वह उनकी तरफ देखती तक नहीं। बता दें कि कल वीरवार को साक्षी धोनी का 32वां जन्मदिन था और इसी मौके पर धोनी की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर साक्षी का वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में साक्षी एमएस धोनी को लेकर कई खुलासे किए।

साक्षी ने कहा कि सौभाग्य से मैंने उसे लंबे बालों के साथ नहीं देखा। अगर मैं उससे तब मिली होती जब उसके नारंगी रंग के लंबे बाल थे तब मैंने उसकी तरफ देखा भी नहीं होता। यहां सौंदर्यशास्त्र का अपना महत्व है। यह सही है कि लंबे बाल जॉन इब्राहिम पर बहुत ही फबते हैं, लेकिन धोनी पर लंबे बॉल और इस पर नारंगी रंग कभी भी नहीं फबा।

साक्षी ने यह भी कहा कि वह एकलौती ऐसी हैं जो धोनी को गुस्सा दिला सकती हैं। उन्होंने कहा, मैं अकेली हूं जो उसे परेशान कर सकती हूं, वह हर मामले में शांत है लेकिन मैं ही एक हूं जो उसे उकसा सकती हूं क्योंकि मैं उसके सबसे करीब हूं। साक्षी बोलीं कि मैं केवल इकलौती शख्स हैं, जो धोनी को कूल हेड से हॉट हेड में बदल सकती हूं। साक्षी ने कहा कि वह धोनी के साथ क्रिकेट के बारे में चर्चा नहीं करतीं क्योंकि उनका मानना है कि यह उनका पेशा है।

साक्षी से जब उनकी बेटी जीवा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपने पिता की बात सुनती है। कई  बार ऐसा होता है कि मैं उससे अपना खाना खत्म करने को कहती हूं, लेकिन एमएस के एक ही बार कहने पर वह झट से ऐसा कर देती है।

Related posts

Leave a Comment